Rajasthan Free Mobile Yojana List Pdf
| |
Rajasthan Free Mobile Yojana List:- आप लोग जानते ही होंगे कि राजस्थान सरकार अपने राज्य की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से मोबाइल फोन देने जा रही है। यह मोबाइल फोन जल्द ही अक्टूबर 2022 के अंत में देने शुरू किए जाएंगे। इस साल इस लिस्ट के माध्यम से 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे और शेष बची महिलाओं को अगले 2 सालों तक स्मार्टफोन बांटने का काम किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा Rajasthan Free Mobile Yojana List जारी की जाएगी। जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें इस योजना के तहत बिल्कुल निशुल्क मोबाइल (Smart Phone) मिलेंगे।
| |
| Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023 |
अगर आप भी राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती हैं तो आप हमारा यह लेख अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस लिस्ट में नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकती हैं कि इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।
| |
| Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023 |
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के माध्यम से राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। यह स्मार्टफोन (Mobile) लाभार्थी महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क दिए जाएंगे जिनमें 3 साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। इस लिस्ट के माध्यम से प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। इसके बाद अन्य लाभार्थियों को मोबाइल वितरण करने की प्रक्रिया की जाएगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana List के तहत महिलाओं को अपना नाम शामिल करने के लिए किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा। क्योंकि इस लिस्ट में सरकार द्वारा खुद ही चिरंजीवी योजना की पात्र महिलाओं और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं का नाम शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस लिस्ट के माध्यम से पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
28th July Update:- 10 अगस्त से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के नाम से किया जाएगा स्मार्टफोन का वितरण
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बजट में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुख्य को स्मार्टफोन देने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना का क्रियान्वयन इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के नाम से किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में 40 लाख महिला लाभार्थियों को स्मार्टफोन व डाटा सिम देने के लिए 10 अगस्त से शिविर लगाए जाएंगे। लाभार्थियों को 10 अगस्त 2023 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ मिलना आरंभ होगा। महिला मुखिया को इस योजना के अंतर्गत एकमुश्त डीबीटी के माध्यम से लाभ दिया जाएगा। दिए गए स्मार्टफोन से लाभार्थियों के परिवार एवं दूर-दराज में पढ़ रही छात्राओं की सुरक्षा के साथ वंचित और कमजोर वर्ग की विभिन योजना के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी।
नोट - 18 वर्ष से कम उम्र की लाभार्थी जनाधार मुखिया को साथ ज़रूर लाएं।
महिलाओं एवं बेटियों को राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटल साक्षर किया जा सकेगा। लाभार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रशासन को शिविरों की संख्या तथा स्थान का निर्णय करने को कहा है। मानसून को देखते हुए शिविरों के स्थान के चयन में मोबाइल सुरक्षाए, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता, पार्किंग भवन आदि का ध्यान रखना होगा।
| लेख का विषय | Rajasthan Free Mobile Yojana List |
| जारी की जाएगी | राजस्थान सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | चिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं |
| उद्देश्य | फ्री में मोबाइल देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना |
| साल | 2023 |
| योजना का प्रकार | राज्य सरकारी योजना |
| लिस्ट देखने की प्रक्रिया | Online |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://igsy.rajasthan.gov.in |
हम आपको नीचे राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में आपका नाम शामिल होगा या नहीं यह देखने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके यह देखना होगा कि चिरंजीवी योजना के तहत आपका नाम शामिल है या नहीं। अगर आपका नाम इस योजना के तहत शामिल होगा तो आपको नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में भी शामिल किया जाएगा।
| |
| jan suchna portal |
| Indira Gandhi Smartphone Yojana List | Click Here |
| मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना में नाम चेक करें | Click Here |
| Rajasthan Free Mobile Yojana Official Website | igsy |